'मां अगले जन्म फिर तेरी कोख में आउंगा', खराब हुआ नीट का पेपर, वीडियो बनाकर दे दी जान

महाराष्ट्र के हिंगोली में नीट परीक्षा देने वाले 18 वर्षीय छात्र की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहे छात्र ने यह कदम उठाया. घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  

Advertisement
खराब हुआ नीट का पेपर, वीडियो बनाकर दे दी जान (Photo: itg) खराब हुआ नीट का पेपर, वीडियो बनाकर दे दी जान (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • हिंगोली ,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां 18 साल के छात्र सुशील ढगे की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्र ने हाल ही में नीट की परीक्षा दी थी और परीक्षा के बाद वह काफी परेशान चल रहा था.

बताया जा रहा है कि सुशील पिछले दो वर्षों से नीट की तैयारी कर रहा था. इस साल उसने परीक्षा दी थी, लेकिन परिवार के अनुसार परीक्षा उम्मीद के मुताबिक नहीं होने के कारण वह कुछ दिनों से तनाव में था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले छात्र ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने परिवार तक पहुंचाया. वीडियो में उसने अपनी मां से माफी मांगी थी और कहा था- अगले जन्म में फिर तेरी कोख में आऊंगा.  भाई के साथ खुश रहना. मैं सुसाइड करने जा रहा हूं. इसके कुछ समय बाद उसकी मौत की सूचना मिली. इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है.

परिजनों के अनुसार, सुशील डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था और इसी लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहा था. परीक्षा के बाद उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया था. हालांकि, मामले की अन्य परिस्थितियों को लेकर संबंधित एजेंसियां अपने स्तर पर जानकारी जुटा रही हैं.

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर ध्यान दिलाती है कि प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव कई छात्रों के लिए मानसिक चुनौती बन सकता है. ऐसे समय में परिवार, शिक्षक और करीबी लोगों का सहयोग और संवाद बहुत महत्वपूर्ण होता है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का समय रहते पता चल सके.

Advertisement

फिलहाल इस मामले से जुड़ी उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की प्रक्रिया जारी है. छात्र की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार इस कठिन समय से गुजर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »