महाराष्ट्र के हिंगोली में फायरिंग, एक की मौत, शिवसेना पार्षद समेत 16 पर केस

महाराष्ट्र के हिंगोली में पुराने विवाद के चलते 38 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने शिवसेना पार्षद समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Advertisement
पुलिस ने बताया गंभीर चोटों के कारण लुकमान सिद्दीकी की मौत हो गई.(Photo:  Representational ) पुलिस ने बताया गंभीर चोटों के कारण लुकमान सिद्दीकी की मौत हो गई.(Photo: Representational )

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में गोली लगने से 38 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने शिवसेना के एक पार्षद और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक,  यह घटना बुधवार रात कलमनुरी शहर में हुई. पुलिस के अनुसार एक पुराने विवाद को लेकर एक समूह के साथ हुई झड़प के दौरान लुकमान सिद्दीकी को गोली मार दी गई. बताया जा रहा है कि इस समूह में शिवसेना पार्षद किशोर भालेराव भी शामिल थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: FBI का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार

पुलिस ने बताया बाद में गंभीर चोटों के कारण लुकमान की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान कितनी गोलियां चलाई गईं, इसकी जांच अभी की जा रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि भालेराव और 15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है.

इस बीच, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में कानून का शासन खत्म हो गया है. सत्ता की ताकत के साथ गुंडागर्दी को शाही संरक्षण मिला है. सत्ता में बैठे लोगों की छत्रछाया में अपराधी बेखौफ हैं, जबकि आम नागरिक डरे हुए हैं. इस बड़े गठबंधन ने महाराष्ट्र को गुंडों के हवाले कर दिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »