मुंबई से फरार आतंकी हुजैफा गिरफ्तार, दाऊद के करीबी मुन्ना झिंगाड़ा से था लिंक

महाराष्ट्र एटीएस और स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में फरार आतंकी हुजैफा को मुंबई से हिरासत में लिया गया है. उसे पकड़ने के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही थी. जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम के करीबी सैयद मुदस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में था.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

अरविंद ओझा

  • मुंबई,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान में फरार आतंकी हुजैफा को मुंबई से हिरासत में ले लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र में उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थीं.

सूत्रों के अनुसार, हुजैफा पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी सैयद मुदस्सर हुसैन उर्फ मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में था. जांच एजेंसियों का दावा है कि मुन्ना झिंगाड़ा ही पहले गिरफ्तार किए गए आतंकियों का हैंडलर था और वह पाकिस्तान से पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था.

Advertisement

हुजैफा की गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर आतंकी नेटवर्क, उसके संपर्कों और संभावित साजिशों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी हैं.

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »