दिशा सालियान केस: SIT जांच पर बोले पैरेंट्स- क्या इससे बेटी वापस आ जाएगी?

दिशा सालियान की मौत के मामले में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि दिशा के माता-पिता इस जांच से उत्साहित नहीं हैं. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि यह सब क्यों किया जा रहा है? क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है.

Advertisement
दिशा सालियान (फाइल फोटो) दिशा सालियान (फाइल फोटो)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

महाराष्ट्र में दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक की ओर से विधानसभा में मुद्दा उठाए जाने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की एसआईटी से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं. हालांकि दिशा के माता-पिता इस जांच को लेकर उत्साहित नहीं हैं. 

दिशा सालियान के माता-पिता ने आजतक से बात करते हुए पूछा कि यह सब क्यों किया जा रहा है? क्या एसआईटी उनकी बेटी को वापस लाएगी? इस केस को मुंबई पुलिस पहले ही बंद कर चुकी है. बहुत सारी जांच पहले ही की जा चुकी है फिर क्यों. हम चैन से जी रहे हैं अब फिर ये सब क्यों हो रहा है. हम सिर्फ एक सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या इससे हमारी बेटी वापस आएगी. हमें शांति से रहने दें. हालांकि उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. 

Advertisement

आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की मांग 

महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे और शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले ने दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की. इसके बाद सदन में खूब हंगामा हुआ. नितेश राणे ने कहा कि सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में मांग की कि जो A.U नाम का व्यक्ति है वह आदित्य ठाकरे हैं. उसने रिया चक्रवर्ती को 45 कॉल किए, हम पहले दिन से कह रहे हैं सुशांत सिंह और दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे का नाम है. उन्होंने आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की.  

बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार पुलिस ने भी अपने जांच में आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, कोर्ट में भी इस बारे में मेंशन हुआ था कि मुख्यमंत्री का बेटा इस मामले में इंवॉल्व था. इतना सब होने के बाद भी सच बाहर आना होगा. जैसे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर के बाद आफताब का नार्को करने के बाद सच्चाई बाहर आई, वैसे ही दिशा सालयान और सुशांत हत्या के बाद आदित्य की भी नार्को होना चाहिए. A फॉर आफताब. A फॉर आदित्य ठाकरे की सच्चाई बाहर आएगी.   

Advertisement

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

महाराष्ट्र में बीजेपी  और शिंदे गुट के विधायक की मांग के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिशा सालियान केस में एसआईटी जांच के आदेश दे दिए. उन्होंने अपील की है कि अगर किसी के पास इससे जुड़े सबूत हों तो SIT को दें. इसको लेकर आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला है.  

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा? 

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने इन आरोपों पर कहा, "भ्रष्ट (घोटालेबाज) सीएम को बचाने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं. क्या राजनीति में कोई सीमा नहीं रह गई है? इस तरह की राजनीति हमारे विधान भवन में कभी नहीं हुई, इन लोगों के जवान बेटे-बेटियां भी हैं. क्या वे भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करेंगे? यह एक तानाशाही है. आदित्य ने कहा कि 32 साल के युवा ने इस खोखली सरकार को हिला दिया है."  

कौन थीं दिशा सालियान?  

दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान ने बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 14 जून को सुशांत सिंह अपने घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद से दोनों की मौत को लेकर तमाम तरह के कयास भी लगाए गए थे. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »