फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा और रेलवे ट्रैक पर लगा दी छलांग... RPF कर्मी ने दौड़कर बचाई जान, Video

मुंबई के पास भायंदर रेलवे स्टेशन (Bhayandar railway station ) का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी, जिसके बाद रेलवे के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए उसकी जान बचाई.

Advertisement
रेलवे ट्रैक पर कूदे शख्स की बचाई जान. (Video Grab) रेलवे ट्रैक पर कूदे शख्स की बचाई जान. (Video Grab)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

मुंबई (Mumbai) के पास भायंदर रेलवे स्टेशन (Bhayandar Railway Station) पर एक व्यक्ति अचानक दीवार पर चढ़कर ट्रैक पर कूद गया. इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों ने दौड़कर युवक को तुरंत ट्रैक से हटाया और उसकी जान बचाई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के पास भायंदर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की है. यहां एक व्यक्ति ब्रिज पर चढ़ा, इसके बाद उसने अचानक रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी. ट्रैक पर गिरते ही वह व्यक्ति दर्द से कराहने लगा. वहां सामने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और कुछ यात्री मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था लड़का, ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

युवक को ट्रैक पर देखते ही रेलवे के जवान तुरंत दौड़े और उस व्यक्ति को तुरंत उठाकर दूर ले गए. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. भायंदर पूर्व को पश्चिम से जोड़ने वाले एफओबी से व्यक्ति के कूदने का वीडियो भी सामने आया है. पश्चिमी रेलवे ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया है. इसी के साथ रेलवे ने सावधानी बरतने का आग्रह किया है.

Advertisement

युवक ने क्यों की जान देने की कोशिश, स्पष्ट नहीं हो सकी वजह

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही व्यक्ति ट्रैक पर कूदा तो तुरंत आरपीएफ कर्मी और कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसे पटरियों से दूर ले गए, जिससे उसकी जान बच गई. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसके रिश्तेदारों को सूचना दी गई. युवक ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसके पीछे का कारण पता नहीं चल सका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »