अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को बड़ी राहत, 25 हजार करोड़ के बैंक घोटाले में मिली क्लीन चिट

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से बड़ी राहत मिली है. ईओडब्ल्यू ने कथित 25,000 करोड़ रुपये के MSCB बैंक घोटाला मामले में सुनेत्रा को क्लीन चिट दे दी है.

Advertisement
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को कथित बैंक घोटाले में राहत मिल गई है अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को कथित बैंक घोटाले में राहत मिल गई है

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से बड़ी राहत मिली है. ईओडब्ल्यू ने कथित 25,000 करोड़ रुपये के MSCB बैंक घोटाला मामले में सुनेत्रा को क्लीन चिट दे दी है. वहीं विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने इस फैसले की निंदा की है. 

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ईओडब्ल्यू ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में कोई आपराधिक कृत्य नहीं देखा गया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आरोप लगाया था और कहा था कि यह एक भ्रष्ट परिवार (पवार परिवार) है, लेकिन आज उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है. जिन नेताओं पर आरोप लगे थे और वे बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है. 

Advertisement

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार अपनी भाभी और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में हैं. बारामती सीट से ही NCP (शरदचंद्र पवार)  की कैंडिडेट सुप्रिया सुले चुनावी ताल ठोक रही हैं. भले ही ये ननद-भौजाई के बीच की लड़ाई हो, जो घर के आंगन से निकलकर चुनाव के मैदान में पहुंच गई है, लेकिन हकीकत ये है कि एक ससुर और पिता की राजनीतिक विरासत दांव भी पर लगी हुई है.

बता दें कि साल 2014 में बीजेपी समर्थित राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता महादेव जानकर ने सुप्रिया सुले को चुनौती दी थी. मोदी लहर और जातिगत समीकरण पर भरोसा करते हुए जानकर ने सुले को कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर भी 67 हजार वोटों के अंतर से हार गए. विशेष रूप से, यह बारामती में पवार की जीत का सबसे कम अंतर था. हालांकि साल 2019 के चुनाव में सुप्रिया सुले के लिए जीत ज्यादा आसान रही थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »