अजित पवार विमान हादसे की होगी CBI जांच, एनसीपी की मांग के बाद सीएम फडणवीस ने की अमित शाह से बात

महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी के साथ सीबीआई भी मामले की जांच करेगी ताकि सभी संदेह दूर हो सकें.

Advertisement
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जांच से सभी संदेह दूर होंगे. (File Photo: ITG) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जांच से सभी संदेह दूर होंगे. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बजट सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महायुति सरकार इस हादसे से जुड़े सभी संदेह दूर करेगी. 

उन्होंने बताया कि बीजेपी सहयोगी एनसीपी की ओर से सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिलने के बाद उन्होंने अमित शाह से बात की और डीजीसीए व राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी.

Advertisement

रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हादसे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठाते हुए साजिश की आशंका जताई थी. उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से इस्तीफा लेने की मांग भी की.

'जांच रिपोर्ट का इंतजार करें और अटकलों से बचें'

इस बीच फडणवीस ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रहा है और उसके सभी लॉगबुक की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और अटकलों से बचना चाहिए, साथ ही राज्य सरकार जांच की नियमित निगरानी भी करेगी. 

Advertisement

'नेताओं की सुरक्षा के लिए जांच अहम'

उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच सभी राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए अहम है और वे स्वयं कई बार वीएसआर के विमान से यात्रा कर चुके हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि विमान हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध किया गया है और मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष व व्यापक जांच का भरोसा दिलाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement