NCP में नियुक्तियों को लेकर बढ़ा घमासान... जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल के पदों पर उठे सवाल, प्रफुल्ल पटेल-श्रीवास्तव आमने-सामने

अजित पवार की एनसीपी में दो नियुक्तियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जीशान सिद्दीकी को मुंबई एनसीपी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने विधान परिषद चुनाव नतीजों का जिक्र करते हुए आत्ममंथन और संगठनात्मक बदलाव की जरूरत बताई. उधर उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर बृजमोहन श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई.

Advertisement
जीशान सिद्दीकी को NCP ने मुंहई का अध्यक्ष बनाया है. (Photo- ITG) जीशान सिद्दीकी को NCP ने मुंहई का अध्यक्ष बनाया है. (Photo- ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई, महाराष्ट्र,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

अजित पवार की एनसीपी में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़ गया है. पहले जीशान सिद्दीकी को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष बनाए जाने पर वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट से अप्रत्यक्ष सवाल उठाए. अब उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर मौजूदा मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने नियुक्ति को असंवैधानिक और अमान्य बताया है. उन्होंने सुनेत्रा पवार से यह नियुक्ति वापस लेने की मांग की है.

Advertisement

प्रफुल्ल पटेल ने अपने पोस्ट में कहा था कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी को आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने संगठन के ढांचे में बदलाव करने और जनता का भरोसा दोबारा जीतने की जरूरत भी बताई थी. इसी के साथ जीशान सिद्दीकी को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष बनाने के फैसले पर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई.

बृजमोहन श्रीवास्तव ने 28 अक्टूबर को उमेश पाटिल की नियुक्ति पर प्रेस नोट जारी कर आपत्ति जताई. उनका कहना है कि सुनेत्रा पवार की ओर से जारी नियुक्ति पत्र असंवैधानिक और अमान्य है.

यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद एनसीपी में भारी घमासान! प्रफुल्ल पटेल बोले- पार्टी के लिए यह बड़ी चेतावनी, तुरंत हो आत्ममंथन

श्रीवास्तव के मुताबिक दिवंगत अजित पवार ने राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली थी. 30 नवंबर 2023 को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में पास प्रस्तावों के हिसाब से उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2028 तक है. उनका दावा है कि पार्टी के संविधान में तय प्रक्रिया अपनाए बिना किसी चुने हुए पदाधिकारी को हटाया या बदला नहीं जा सकता.

Advertisement

श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय समिति की मंजूरी लेने और पार्टी के संवैधानिक प्रावधानों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े पत्राचार का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है. साथ ही उन्होंने सुनेत्रा पवार से विवादित नियुक्ति वापस लेने और पार्टी के संविधान के अनुसार फैसला करने की मांग की है.

लगातार दो नियुक्तियों पर सवाल उठने के बाद पार्टी में संगठनात्मक फैसलों और नेतृत्व के कामकाज पर चर्चा तेज हो गई है. एक तरफ प्रफुल्ल पटेल आत्ममंथन और बदलाव की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बृजमोहन श्रीवास्तव ने नियुक्ति की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है. अब सबकी नजर इस पर है कि पार्टी के भीतर चल रही असहमति आने वाले दिनों में क्या रूप लेती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »