'चाय के नाम पर थाने ले गए और...', अभिजीत दिपके का मुंबई पुलिस पर आरोप

अभिजीत दीपके को पुलिस द्वारा थाने ले जाने का मामला सामने आया है. दीपके का आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें चाय के बहाने थाने बुलाया, लेकिन चाय तक नहीं पिलाई गई. वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि दीपके को हिरासत में नहीं लिया गया था.

Advertisement
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. (File Photo: PTI) सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. (File Photo: PTI)

अभिजीत करंडे / दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

मुंबई के मरीन ड्राइव पर गुरुवार शाम कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस थाने ले जाने का मामला सामने आया है. दिपके का आरोप है कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें चाय पीने के लिए साथ चलने को कहा और बाद में पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया. हालांकि मुंबई पुलिस ने दिपके को हिरासत में लेने की बात से साफ इनकार किया है.

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि दिपके गुरुवार शाम करीब 5 बजे मरीन ड्राइव पर मौजूद थे और लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला अधिकारी समेत पुलिस टीम उन्हें मरीन ड्राइव थाने ले गई. दिपके का आरोप है कि उन्हें चाय पिलाने के बहाने थाने ले जाया गया और फिर चाय भी नहीं दी गई. कुछ देर बाद उन्हें थाने से जाने को कह दिया गया.

बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब दिपके ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि उनका आंदोलन आगे कई राज्यों तक ले जाया जाएगा और मांग पूरी नहीं होने पर अक्टूबर के अंत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा.

Advertisement

दिपके ने यह भी कहा है कि उनका संगठन 6 अक्टूबर को विपक्षी दलों के चुनाव आयोग विरोधी कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा और अपना आंदोलन स्वतंत्र रूप से चलाएगा. CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और 2025 की मतदाता सूची को आगे के लिए सुरक्षित रखने की भी मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »