सेना में नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने की खुदकुशी, सीएम से मांगा था रोजगार

मौत से पहले बनाए गए वीडियो में कुंदन नाम के युवक ने मुख्यमंत्री से रोजगार मांगा था और एक पत्र भी लिखा था. दरअसल धार के पीथमपुर में 10 जुलाई को कुंदन राजपूत ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST
  • मध्य प्रदेश के धार में युवक ने की खुदकुशी
  • सेना में नौकरी नहीं मिलने से परेशान था युवक

मध्य प्रदेश के धार में एक युवक ने नौकरी नहीं मिलने पर परेशान होकर खुदकुशी कर ली. मौत को गले लगाने से पहले युवक ने जो वीडियो बनाया था अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मौत से पहले बनाए गए वीडियो में कुंदन नाम के युवक ने मुख्यमंत्री से रोजगार मांगा था और एक पत्र भी लिखा था. दरअसल धार के पीथमपुर में 10 जुलाई को कुंदन राजपूत ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली थी. मौत के एक हफ्ते बाद अब कुंदन का वीडियो और सुसाइड नोट सामने आया है जिसे देखकर लग रहा है कि वो बेरोजगार होने की वजह से परेशान था.

Advertisement

वीडियो के मुताबिक कुंदन दो साल से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और इसके लिए उज्जैन में रहकर कोचिंग भी की थी, लेकिन कोरोना के दौरान दो सालों से सेना में भर्ती नहीं निकली  जिस कारण वो तनाव में था.

5 जुलाई को वह पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करने के लिये गया था लेकिन उसके पांच दिनों बाद ही 10 जुलाई को उसने तंग आकर खुदकुशी कर ली.

सुसाइड नोट में उसने मुख्यमंत्री से रोजगार देने की मांग की थी. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि युवक मनमानी कॉलोनी में  किराये पर रहता था और उसका नाम कुंदन था.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »