मध्य प्रदेशः हाथरस के बाद अब रीवा में विधवा से गैंगरेप, 4 हिरासत में

मध्य प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना रीवा की है. इस वारदात में 6 लोगों के शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और दो की तलाश जारी है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के रीवा में विधवा से गैंगरेप की घटना (सांकेतिक फोटो) मध्य प्रदेश के रीवा में विधवा से गैंगरेप की घटना (सांकेतिक फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 06 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:27 AM IST
  • रीवा के शाहपुर इलाके की घटना
  • 6 लोगों के शामिल होने का आरोप
  • महिला की हालत गंभीर बनी हुई है

हाथरस की घटना के बाद देशभर में गुस्सा है, लेकिन मध्य प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना रीवा की है जहां दरिंदों ने हैवानियत की हद पार करते हुए एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना रीवा जिले के शाहपुर इलाके की है.

बताया जा रहा है कि विधवा महिला किसी काम से बाहर गई थी जहां आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. दरिंदों द्वारा गैंगरेप के बाद महिला जब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए. 

Advertisement

पीड़िता जब बहुत देर तक घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग उसे ढूंढने लगे. थोड़ी देर बाद गांव से सटे खेत में महिला बेहोशी की हालत में मिली. पीड़िता के शरीर पर जख्म थे. महिला को तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला की हालत गंभीर है.

फिलहाल महिला को होश नहीं आया है, जिससे बयान दर्ज नहीं हो सके हैं. हालांकि वारदात में 6 लोगों के शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और दो की तलाश जारी है. 

रीवा एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को महिला थाने में आए 2 व्यक्तियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि महिला के साथ 6 लोगों ने बलात्कार किया है. पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »