MP: खेत में मां-बाप के साथ सो रहा था मासूम, तेंदुए ने बनाया शिकार, मौत

मध्य प्रदेश के धार में तेंदुए के हमले में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है. यह घटना शनिवार देर रात की है. हमला तब हुआ जब बच्चा अपने मां-बाप के साथ सो रहा था.

Advertisement
सोते वक्त तेंदुए ने किया था हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर-ANI) सोते वक्त तेंदुए ने किया था हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

  • सोते वक्त तेंदुए ने किया था हमला
  • बच्चे को उठाकर दूर भागा था तेंदुआ
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सात साल के बच्चे को तेंदुए ने शिकार बनाया है. अमझेरा थाना क्षेत्र में भेरू घाट के पास एक चने के खेत की रखवाली के लिए एक दंपति सो रहा था. उनके साथ उनका सात वर्षीय बेटा भी सो रहा था. दोनों लोग सो रहे थे. तभी तेंदुए ने बच्चे को शिकार बना लिया. इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है.

तेंदुए ने बच्चे के मुंह और पैर के पास का सारा मांस नोंच लिया है. बच्चे के पिता का नाम मंजराव खराड़ी है. उनका कहना है कि जब वे सो रहे थे तभी पास में तेंदुआ आया और बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया.

Advertisement

हलचल सुनकर दोनों लोग जगे और बच्चे को तलाशने लगे. जानवर का दोनों ने पीछा किया. शुरुआत में तो बच्चा नहीं दिखा, लेकिन जब इसकी सूचना परिवार को दी गई तो सबने मिलकर ढूंढना शुरू किया. बच्चे की मौत के बाद जब यह खबर पुलिस को मिली तो वे भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बच्चे की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल पर भेजा. बच्चे के चेहरे और पैर से मांस खा लिया है.

यह भी पढे़ं:

पुरी में हाथी के हमले में 3 लोगों की मौत, 4 जख्मी

ओडिशा के पुरी जिले में गोपीनाथपुर गांव में हाथी के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं. मृतकों की पहचान जुगल किशोर भट्ट, माटी साही और चैतन साहू के तौर पर हुई है. भूबन प्रुस्ती और हदीबंधु नायक को इस

Advertisement

बताया जा रहा है कि एक हाईवे क्रॉस करते वक्त हाथी ने हंगामा किया और आवासीय इलाकों में घुस गया. तीन लोगों की हमले के बाद मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही के अधिकारियों को सूचना भेजी गई, जिसके बाद हाथी को काबू करने की कोशिश की गई.

यह भी पढ़ें:

बताया जा रहा है कि हाथी खाने की तलाश में रात में टहलते हैं. ग्रामीणों को कई बार हिदायत दी गई है कि लोग हाथियों को परेशान न करें. घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घायलों की हालत स्थितर बताई जा रही है.

(धार से छोटू शास्त्री और पुरी से मोहम्मद सूफियान की रिपोर्ट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »