लेबर रूम की टेबल में कीड़े, वीडियो हुआ वायरल!

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम की टेबल पर कीड़े चलने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया. लगभग तीन दिन पुराना एक विडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें लेबर रूम की टेबल पर कीड़े चलते दिख रहे थे.

Advertisement
सागर जिले की घटना सागर जिले की घटना

रवीश पाल सिंह / सुरभि गुप्ता

  • सागर,
  • 15 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 4:56 AM IST

मध्यप्रदेश के सागर जिले में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की प्रसव यूनिट की टेबल पर कीड़ों के चलने का मामला सामने आया है. यह मामला तब उजागर हुआ जब डिलेवरी रूम की टेबल पर कीड़ों के होने का विडियो वायरल हो गया.

सागर के बुंदेलखंड में लेबर रूम की टेबल पर कीड़े चलने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया. लगभग तीन दिन पुराना एक विडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें लेबर रूम की टेबल पर कीड़े चलते दिख रहे थे. यही नहीं टेबल पर लगी फोम में कई कट लगे हुए थे और कीड़े उन कट्स के अंदर भी बड़ी संख्या में थे.

Advertisement

क्या कीड़ों के बीच होता था बच्चों का जन्म?
मेडिकल कॉलेज की प्रसव यूनिट के सामान्य प्रसव कक्ष में 5 लेबर टेबल हैं. इन टेबलों पर फोम की गद्दियां लगी हुई हैं. ऊपर से मोटी रेग्जीन के कवर चढ़े हैं. प्रसूताओं को लिटाने और ब्लड साफ करने के दौरान टेबलों की रेग्जीन कट गई, इनमें दरारें उभर आईं. इन दरारों से रिसकर ब्लड गद्दियों के अंदर जा रहा था. करीब 15 दिन से टेबलों पर सफेद रंग के छोटे-छोटे कीड़े (इल्लियां) बिलबिला रहे थे. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस टेबल पर डिलिवरी हो रही थी? क्योंकि इन हालातों में प्रसव होने के दौरान प्रसूता और नवजात को गंभीर संक्रमण का खतरा है.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जेएन सोनी ने खुद जाकर लेबर रूम का निरीक्षण किया. डीन के मुताबिक सही है. इंचार्ज ने ठीक ढंग से सफाई नहीं करवाई थी. वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. जिसके बाद सागर SDM संतोष चंदेल मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जेएन सोनी के साथ निरीक्षण किया. एसडीएम और डीन ने बताया की लेबर रूम प्रभारी नर्स सिस्टर शीरीन को निलंबित कर दिया है और वार्ड इंचार्ज डॉ शीला जैन और प्रसूता विभाग की प्रभारी शिखा पांडेय को नोटिस दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »