मोहन भागवत की फोटो से छेड़छाड़ के जुर्म में पूर्व कांग्रेस MLA को दो साल की सजा

कल्पना ने 29 नवंबर 2011 को संवाददाता सम्मेलन कर मीडिया को तत्कालीन लोकायुक्त पी पी नावलेकर की एक फोटो उपलब्ध कराई थी, जिसमें नावलेकर को आरएसएस के गणवेश में दिखाया गया था.

Advertisement
मोहन भागवत मोहन भागवत

BHASHA

  • भोपाल,
  • 03 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

भोपाल की स्थानीय अदालत ने पूर्व कांग्रेस विधायक कल्पना पारूलेकर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में मंगलवार को दो साल की सजा सुनाई. हालांकि, सजा सुनाने के बाद उन्हें अदालत से जमानत भी मिल गई.

जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार गोयल ने भागवत की फोटो से छेड़छाड़ करने के मामले में कल्पना को दोषी करार देते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई. इसके अलावा उन पर 12,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने कल्पना को आईटी कानून एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि कल्पना ने 29 नवंबर 2011 को संवाददाता सम्मेलन कर मीडिया को तत्कालीन लोकायुक्त पी पी नावलेकर की एक फोटो उपलब्ध कराई थी, जिसमें नावलेकर को आरएसएस के गणवेश में दिखाया गया था.

इसके बाद एक व्यक्ति गोपाल कृष्ण धनोतिया ने मध्यप्रदेश विशेष कार्य बल में कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कहा था कि उन्होंने पर काट-छांट कर नावलेकर का चेहरा फिट किया है. इसके बाद इस मामले को अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया था.

सीआईडी ने ट दायर की थी, जिस पर मंगलवार को फैसला आया. हालांकि, फैसले के कुछ ही मिनटों में उन्हें उसी अदालत से जमानत भी मिल गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »