मध्य प्रदेशः शिवराज के मंत्री ने बांटे छाते, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को अपनी विधानसभा की महिलाओं से राखी बंधवाई और उनको छाते बांटे. इन छातों पर मंत्री सारंग की तस्वीर और बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल का चित्र है, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है. लिहाजा कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग की तस्वीर वाला छाता मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग की तस्वीर वाला छाता

राम कृष्ण / रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 30 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

बारिश से बचाने वाला छाता विधानसभा चुनाव की दहलीज़ पर खड़े मध्य प्रदेश में चुनावी मुद्दा बन गया है. दरअसल, सूबे के मंत्री विश्वास सारंग ने सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को ऐसे छाते बांटे हैं, जिसको विरोधी पार्टियों ने मुद्दा बना लिया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा से विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग गुरुवार को अपनी विधानसभा की महिलाओं से राखी बंधवाने पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने हज़ारों महिलाओं से राखी बंधवाई और बदले में उन्हें छाते बांटे. इन छातों पर मंत्री सारंग की तस्वीर और के चुनाव चिन्ह कमल का चित्र लगा है, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है.

Advertisement

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राखी के त्योहार को भी इवेंट बना दिया है. फिर भले ही छाता बांटना हो या फिर सीएम का महिलाओं को चिट्ठी लिखना हो. दरअसल, भगवा और हरे रंग में रंगे इन छातों पर मंत्री विश्वास सारंग की तस्वीरें भी है.

इस बारे में जब में मंत्री विश्वास सारंग से बात की गई, तो कहा कि उन्होंने अपनी बहनों को आशीर्वाद स्वरूप ये छाते बांटे हैं. सारंग ने कहा कि छातों में फोटो उनका है और वो हर साल कुछ न कुछ तोहफा देते हैं. लिहाजा इसको लेकर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में शिवराज सरकार आधी आबादी को साधने की कोशिश में लगी है. इस तोहफे को भी उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »