इंदौर के चिड़ियाघर में किंग कोबरा के डंसने से सफेद बाघ की मौत

इंदौर के चिड़ियाघर में सांप के काटने से एक सफेद बाघ की मौत हो गई. राजन नाम के इस बाघ की उम्र तीन साल थी. उसे कुछ दिनों पहले ही भिलाई से लाया गया था.

Advertisement
कोबरा भी जख्मी हालत में पाया गया कोबरा भी जख्मी हालत में पाया गया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2014,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

इंदौर के चिड़ियाघर में सांप के काटने से एक सफेद बाघ की मौत हो गई. राजन नाम के इस बाघ की उम्र तीन साल थी. उसे कुछ दिनों पहले ही भिलाई से लाया गया था.

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. पास के जंगल से एक कोबरा अचानक ही राजन के पिंजरे में आ गया. बाघ की मौत से पहले सांप के साथ उसकी भ‍िड़ंत भी हुई. बाद में कोबरा जख्मी हालत में पिंजरे के नजदीक ही पाया गया.

Advertisement

पिछले साल भी किंग कोबरा और वाइट टाइगर के बीच भ‍िड़ंत हुई थी, जिसमें 9 फुट लंबा किंग कोबरा अपनी जान गंवा बैठा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »