ट्रेन में यात्रियों से चोरी करने वाले 'शाशि ट्राइब गैंग' का भंडाफोड़, 3 लाख के जेवरात बरामद

हरियाणा के शाशि जाति के लोग पूरे देश में चलती ट्रेन में यात्रियों के आंखों में धूल झोंक कर बड़ी चालाकी से चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं. इसी गैंग के दो लोगों को आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जमशेदपुर में गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से करीब साढ़े 3 लाख रुपये का जेवरात बरामद किया गया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

अनूप सिन्हा

  • जमशेदपुर,
  • 15 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

झारखंड के जमशेदपुर में आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने चलती ट्रेन में यात्रियों के आंख में धूल झोंक कर चोरी करने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी के लिए इस्तेमाल करने वाले औजार समेत करीब साढ़े 3 लाख रुपये का जेवरात बरामद किया गया है. साथ ही मई महीने में यात्रा के दौरान महिला से 3 लाख के जेवरात चोरी मामले का भी खुलासा किया है.

Advertisement

दरअसल, हरियाणा के शाशि जाति के लोग पूरे देश में चलती ट्रेन में यात्रियों के आंखों में धूल झोंक कर बड़ी चालाकी से चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं. ब्रिटिश शासन से ही शाशि ट्राइब के लोगों को क्रिमिनल का दर्जा दे दिया गया है. टाटानगर और आसपास के स्टेशनों में ऐसे कई मामले दर्ज हुए हैं, जिनमे इस गैंग की संलिप्तता पाई जा रही है.

आदित्यपुर स्टेशन के पास एक आरोपी को दबोचा

'शाशि गैंग' के मंसूबे पर पानी फेरने के उद्देश्य से टाटानगर आरपीएफ की फ्लाइंग स्क्वायड टीम काम कर रही है. इसी कड़ी में शक होने पर राउरकेला से टाटानगर आ रही इस्पात एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे चार लोगों को आरपीएफ ने आदित्यपुर स्टेशन के पास पकड़ने की कोशिश की. एक आरोपी को आदित्यपुर स्टेशन के पास धर दबोचा गया.

Advertisement

साढे तीन लाख रुपए के चोरी किए गहने बरामद

दूसरे को आदित्यपुर यार्ड के पास से पकड़ लिया गया. इनके साथ दो अन्य साथी भागने में कामयाब रहे. जांच के क्रम में उनके पास से एक बैग में कीपैड मोबाइल, 3000 नगद, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और साढे तीन लाख रुपए के चोरी किए गहने बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी हरियाणा का रहने वाला टिंकू उर्फ मोटा है और दूसरा बलवंत उर्फ काला है. वहीं, गैंग के दो अन्य सदस्य बिट्टू कुमार और अनूप सिंह फरार होने में कामयाब रहे. ये सभी हरियाणा के रहने वाले शाशि ट्राइब के लोग हैं. 

मामले में आरपीएफ ओसी ने कही ये बात

आरपीएफ ओसी एस के तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपने बयान में कहा है कि हावड़ा से टाटानगर आ रही एक महिला के बाग से 3 लाख के जेवरात चोरी की थी. एसके तिवारी ने आगे कहा कि 15 दिन पहले राउरकेला जीआरपी में यात्रा के दौरान 35 लाख रुपए के जेवरात चोरी करने का मामला भी सामने आया था. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा. साथ ही आरपीएफ ओसी ने आम लोगों से अपने सामान को सुरक्षित रखकर यात्रा करने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »