रांची: JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार

रांची में CID ने JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने यह कार्रवाई मामले की जांच के दौरान की.

Advertisement
रांची में सीआईडी की कार्रवाई (FIle Photo- ITG) रांची में सीआईडी की कार्रवाई (FIle Photo- ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के PA बीएन राम को गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी ने यह कदम परीक्षा में धांधली की पड़ताल के बाद उठाया. एक तरफ जांच एजेंसी का शिकंजा कस रहा है, तो दूसरी तरफ छात्र आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ती तबीयत ने राज्य में सियासी हलचल तेज कर दी है.

Advertisement

सीआईडी की टीम जेपीएससी से जुड़े मामले की गहराई से पड़ताल कर रही थी. जांच में तथ्य सामने आने के बाद बीएन राम को हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने आरोपी को पकड़कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.

धांधली के मामले में अब तक 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं को लेकर सीआईडी लगातार एक्शन मोड में है. जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल, बीएन राम के पकड़े जाने के बाद से संबंधित लोगों में घबराहट बढ़ गई है.

अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो

Advertisement

जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है. भूख हड़ताल के 16वें दिन उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका ब्लड प्रेशर काफी कम (84/39) दर्ज हुआ. अब आंदोलन के 24 दिन पूरे होने पर भी सीने में दर्द, चक्कर और सांस की तकलीफ के बीच वे अपने अनशन पर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी.

छात्र आंदोलन पर राज्यपाल से मिले नेता

छात्रों के आंदोलन को लेकर राज्य की सियासत भी गरमा गई है. बीजेपी नेता आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने लोकभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. नेताओं ने राज्य के मौजूदा हालात और 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी.

नेताओं ने कहा कि अनशन से छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए सरकार तुरंत ठोस समाधान निकाले. इस पर राज्यपाल ने भरोसा दिया कि वे पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »