....जब धोनी ने जताया मटर और आलू के उत्पादन पर फख्र!

धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम में मौजूद थे और वहां उन्होंने राज्य के लिए निवेशकों को लुभाने की भरपूर कोशिश की.

Advertisement
महेंद्र सिहं धोनी महेंद्र सिहं धोनी

सुरभि गुप्ता

  • रांची,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जुबान से आपने अब तक क्रिकेट और उससे जुड़ी बातें ही सुनी होंगी, लेकिन गुरुवार को धोनी एक अलग रोल में नजर आए. धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम में मौजूद थे और वहां उन्होंने राज्य के लिए निवेशकों को लुभाने की भरपूर कोशिश की.

अच्छी टीम के बिना लीडर नहीं हो सकता सफल
कहा कि अच्छा टीम लीडर भी अच्छी टीम के बिना पूरी तरह सफल नहीं हो सकता क्योंकि उसके प्रयास अधूरे साबित होते हैं. विश्व निवेशक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि झारखंड को आगे बढ़ने के लिए एक अच्छी टीम के रूप में काम करना होगा, जिसमें केवल अच्छे टीम लीडर की ही नहीं बल्कि उसके साथ पूरी टीम का भी अच्छा होना आवश्यक है.

Advertisement

हो रहा है मटर और आलू का भी उत्पादन
धोनी ने देश और विदेश से आए तमाम निवेशकों को न्यौता देते हुए कहा, ' को लेकर हमेशा एक मामला सुरक्षा का उठाया जाता है. लेकिन मैं आश्वासन दे सकता हूं कि यहां व्यापार के मामले में देश के अन्य राज्यों के बराबर ही सुरक्षित माहौल है.' उन्होंने कहा, 'झारखंड के बारे में मैं बचपन से ही केवल खनिज संपदा की बात सुनता हूं लेकिन फक्र की बात है कि आज राज्य मटर और आलू के उत्पादन में भी देश में दूसरे स्थान पर आ गया है.'

राज्य में आई राजनीतिक स्थिरता
उन्होंने कहा कि राज्य में अनेक अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है लेकिन उसका प्रभाव यहां पिछले पंद्रह वर्षों में लगातार व्याप्त रही राजनीतिक अस्थिरता के कारण हमें देखने को नहीं मिल सका है. धोनी ने कहा, 'अब राज्य में राजनीतिक स्थिरता भी आ गई है और एक अच्छी टीम भी राज्य का नेतृत्व कर रही है. ऐसे में मैं एक ही नारा देकर जाउंगा कि यहां काम करने में आप की सफलता में ही हम अपनी सफलता का आकलन करेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement