रांची में कांची नदी किनारे मिला लापता युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां के दशम फॉल थाना क्षेत्र में कांची नदी के किनारे बालू में दफन एक 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ है, जिसका खुलासा एक कुत्ते द्वारा बालू खोदने की संदिग्ध हरकत के बाद हुआ.

Advertisement
रांची में कांची नदी के पास मिली युवती का शव. (photo: ITG) रांची में कांची नदी के पास मिली युवती का शव. (photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

रांची के दशम फॉल थाना के चुरगी और सारजमडीह गांव के बीच कांची नदी के किनारे बालू में दफन नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय ग्रामीण कांची नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने एक कुत्ते को लगातार एक जगह बालू खोदते देखा. शक होने पर जब वह पास गए तो बालू के नीचे से मानव शरीर का हिस्सा दिखाई दिया. ग्रामीणों ने तुरंत सूचना दी. पुलिस पहुंची और बालू हटाकर पूरे शव को बाहर निकाला.

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची मृतका की मां ने शव की पहचान  अपनी बेटी हिस्सी कुमारी (17 वर्ष) के रूप में की है.

परिवार के अनुसार, हिस्सी पिछले कई सालों से अड़की थाना इलाके के बाड़ीगाड़ा गांव में अपने मामा के घर रह रही थी. वह करीब एक हफ्ते से गुमशुदा थी और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे.

मौके पर पहुंचे बुंडू DSP ओमप्रकाश ने शुरुआती जांच के आधार पर हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि मृतका पिछले बुधवार से लापता थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए बिना अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की थी.

माना जा रहा है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को यहां दफनाया था. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »