सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, JMM से 5, कांग्रेस से 2 विधायकों ने ली शपथ

जेवीएम से कांग्रेस में आए नेताओं को फिलहाल जगह नहीं मिली है. जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य की सत्ता संभाली थी.

Advertisement
हेमंत सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस के कोटे से दो मंत्रियों ने शपथ ली (फाइल फोटो-ANI) हेमंत सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस के कोटे से दो मंत्रियों ने शपथ ली (फाइल फोटो-ANI)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 28 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

  • झारखंड में CM सहित 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं
  • सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को सत्ता संभाली

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो गया. सरकार में 7 और मंत्रियों को जगह मिली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कोटे से पांच और कांग्रेस के कोटे से दो मंत्रियों ने शपथ ली. जेवीएम से कांग्रेस में आए नेताओं को फिलहाल जगह नहीं मिल सकी है. जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन सरकार ने पिछले साल 29 दिसंबर को राज्य की सत्ता संभाली थी.

Advertisement

पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा की घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार टाल दिया था. सियासी गलियारे में शपथग्रहण टलने की वजह कांग्रेस और जेएमएम में मंत्रीपद की संख्या को लेकर फंसे पेंच को बताया गया. हालांकि कांग्रेस से 2 मंत्री बनाए जाने के बाद इन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है.

में विधायकों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री सहित कुल 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं. 29 दिसंबर के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के दो और आरजेडी के एक नेता ने मंत्री पद की शपथ ली थी. ऐसे में अभी 8 मंत्री पद और बचे हैं. मंगलवार को इसमें 7 मंत्री पद भर दिया गया.

मंगलवार को शपथ लेने वाले दो कांग्रेस विधायकों में बन्ना गुप्ता और श्री बादल शामिल हैं. के शपथ लेने वाले पांच विधायकों में-चंपई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं. 81 सदस्यों की विधानसभा में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने क्रमश: 30, 16 और एक सीट पर जीत दर्ज की है.(IANS से इनपुट)

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement