झारखंड: दुमका में HC खंडपीठ का होगा गठन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जहां दुमका जिला में भवन निर्माण विभाग को उच्च न्यायालय की खंठपीठ गठित करने को लेकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

Advertisement
दुमका में HC खंडपीठ का होगा गठन दुमका में HC खंडपीठ का होगा गठन

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 16 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:54 AM IST
  • दुमका में HC खंडपीठ का होगा गठन
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
  • सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ को दुमका जिला में स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जहां दुमका जिला में भवन निर्माण विभाग को उच्च न्यायालय की खंठपीठ गठित करने को लेकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित  प्रस्ताव को स्वीकृति दी. ज्ञात हो कि झारखंड उच्च न्यायालय का रांची जिला में प्रधान पीठ के अतिरिक्त राज्य के किसी भी जिले में कोई खंडपीठ कार्यरत नहीं है.

Advertisement

इसके अलावा खंठपीठ के क्षेत्राधिकार निर्धारण को लेकर विधि विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय विधि और न्याय मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया था. बता दें कि कई सालों से संतालपगरना प्रमंडल के लोगों की दुमका में हाई कोर्ट की खंडपीठ स्थापना करने की मांग रही है. सत्तारूढ़ जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी इस बात का वायदा किया था.

दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित होने से संतालपरगना प्रमंडल के छह जिलों दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ के लोगों को मामले की सुनवाई के लिए रांची आने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वहीं दुमका बार एसोसिएशन के सदस्य भी अब अपने जिले में ही हाई कोर्ट की खंडपीठ में मामले की सुनवाई कर सकेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »