झारखंड: हजारीबाग में तीन चचेरे भाई-बहनों की मौत का मामला, SIT गठित, डायटम टेस्ट से खुलेगा राज

हजारीबाग में तीन चचेरे भाई-बहनों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने SIT गठित की है. पोस्टमार्टम में कोई बाहरी चोट नहीं मिली है. मौत के कारण का पता लगाने के लिए डायटम टेस्ट कराया जाएगा. 7 से 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Advertisement
तीन चचेरे भाई-बहनों शव मिलने से मचा हड़कंप. (Photo: Representational) तीन चचेरे भाई-बहनों शव मिलने से मचा हड़कंप. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • हजारीबाग,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

झारखंड के हजारीबाग जिले में तीन चचेरे भाई-बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है. चार दिन पहले जंगल में तीनों के शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया था. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोहम्मद आदिल (25), शानिया परवीन (19) और खुशी परवीन (21) के रूप में हुई है. तीनों के शव 27 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाउटा जंगल से बरामद किए गए थे. इससे पहले 23 अप्रैल को इनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

7 से 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने बताया कि सच्चाई का पता लगाने के लिए कुछ और जांच की जा रही है. डॉक्टरों की सलाह पर डायटम टेस्ट कराया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं तीनों की मौत पानी में डूबने से तो नहीं हुई. यह टेस्ट आमतौर पर डूबने के मामलों में किया जाता है.

इस मामले में मोहम्मद आदिल के पिता के बयान के आधार पर 7 से 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथुर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआती दौर में मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने गुरुवार को मृतकों के परिवार से मुलाकात की और घटनास्थल का भी दौरा किया.

Advertisement

एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT को सौंपी गई जांच

उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले में तेजी से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement