झारखंड: नाबालिग से रेप के बाद हत्या, 500 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ाया आरोपी

झारखंड के दुमका जिले में 14 साल की छात्रा से रेप और गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. नौवीं कक्षा की छात्रा का शव 9 अक्टूबर को काठीकुंड थाना क्षेत्र में घर से करीब 500 मीटर दूर मिला था.

Advertisement
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में है आक्रोश.  (Photo: Representational ) घटना को लेकर स्थानीय लोगों में है आक्रोश. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दुमका ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

झारखंड के दुमका जिले में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप और गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव 9 अक्टूबर को काठीकुंड थाना क्षेत्र में उसके घर से करीब 500 मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में मिला था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़े स्तर पर जांच शुरू की और करीब 500 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी को सोमवार रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के मुताबिक, छात्रा के माता-पिता के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के कई लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए.

चेहरे पर चोट के निशान से मिला सुराग
इस मामले में आरोपी की पहचान करने में उसके चेहरे पर मिले चोट के निशान अहम साबित हुए. एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार ये निशान संभवत: उस समय लगे थे, जब छात्रा ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था. पुलिस ने इन चोटों को जांच का एक महत्वपूर्ण सुराग माना.

काठीकुंड थाने के प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घटना के समय आरोपी ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है. इसके अलावा खून से सना एक तौलिया भी पुलिस के हाथ लगा है. इन बरामद वस्तुओं को मामले की जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »