बिहार से लाकर हथियारों की सप्लाई करती थी महिला, रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर रही थी स्मगलिंग

झारखंड के देवघर (deoghar) में एक महिला हथियार तस्कर (female arms smuggler) को पुलिस ने पकड़ा है, उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि महिला के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, इस संबंध में जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला.

शैलेन्द्र मिश्रा

  • देवघर,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

झारखंड के देवघर (Deoghar)में पुलिस ने हथियारों की तस्करी के आरोप में एक महिला (female arms smuggler) को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. उससे पूछताछ की जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, मारगोमुंडा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला हथियार तस्कर को पकड़ा है. इस कार्रवाई के संबंध में मधुपुर SDPO ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला हथियार लेकर बिहार से देवघर जिले के मारगोमुण्डा आ रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब में ड्रोन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा जरूरी, नशा-हथियारों की तस्करी रोकने के लिए फैसला

सूचना के बाद पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने किशनपुर गांव में रूबिया खातून पत्नी बबलू अंसारी के घर में छापेमारी की. इस दौरान रूबिया के घर में रखे पुवाल में एक थैला बरामद किया गया, जिसमें दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

पुलिस ने महिला से पूछताछ तो ये जानकारी आई सामने

पुलिस ने जब आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार के जमुई व मुंगेर से हथियार लाकर मारगोमुंडा थाना इलाके में खपाती थी. पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार के कारोबार में संलिप्त गिरफ्तार महिला के रिश्तेदार भी शामिल हैं. इस संबंध में जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लेडी डॉन से लव मैरिज, हथियारों की तस्करी और 24 केस... गोगामेड़ी मर्डर में वेपन पहुंचाने वाले समीर की कहानी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है. जितने भी लोग अवैध हथियार कारोबार में संलिप्त होंगे, उन सब पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार महिला के साथ एक नाबालिग बच्ची भी है. एसडीपीओ सुमीत सौरभ ने कहा कि आरोपी महिला रूबिया खातून को आर्म्स खरीद बिक्री मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »