नशे का सामान बेचकर करोड़पति बन गए, अब कुर्क हो गई प्रॉपर्टी... श्रीनगर में ड्रग्स तस्करों पर बड़ा एक्शन

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. यहां अभियान चलाकर पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत वाली चार अचल संपत्तियां कुर्क की हैं. पुलिस का कहना है कि इन संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 3.34 करोड़ रुपये है. ये संपत्तियां ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं.

Advertisement
ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन. (Photo: Representational) ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

नशे के कारोबार से कमाया गया पैसा अक्सर जमीन, मकान और दूसरी संपत्तियों में लगाया जाता है. अब श्रीनगर पुलिस ने ऐसे ही कथित ड्रग्स के पैसों से बनाई गई करोड़ों की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने 3.34 करोड़ रुपये की कीमत वाली चार अचल संपत्तियां कुर्क (अटैच) कर दी हैं. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की स्मगलिंग से हुई कमाई से खरीदी गई थीं.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में एक तीन मंजिला मकान, एक दो मंजिला मकान और दो एक-एक मंजिला मकान शामिल हैं. ये सभी श्रीनगर के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) के सफाकदल थाना इलाके में हैं. यह कार्रवाई सफाकदल पुलिस ने NDPS से जुड़े मामलों की जांच के दौरान की. पुलिस की जांच में सामने आया कि इन मकानों को ड्रग्स के कारोबार से हुई कमाई से खरीदा गया था. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इन्हें अटैच कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में 54 मुकदमों वाले माफिया पर बड़ा एक्शन... 1.11 करोड़ की जमीन कुर्क, पुलिस ने मुनादी कर लगाया नोटिस

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस ने की है. सफाकदल पुलिस ने NDPS से जुड़े मामलों की जांच के दौरान इन संपत्तियों की पहचान की. जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां नशीली चीजों के बिजनेस से हुई कमाई से खरीदी गईं.

Advertisement

अब इन मकानों का क्या होगा?

पुलिस ने संबंधित लोगों को अटैचमेंट ऑर्डर सौंप दिए हैं. इसका मतलब यह है कि अब वे इन संपत्तियों को बेच नहीं सकते, किराये पर नहीं दे सकते, गिरवी नहीं रख सकते, किसी और के नाम ट्रांसफर नहीं कर सकते और न ही इनमें किसी तीसरे व्यक्ति का अधिकार बना सकते हैं, जब तक सक्षम प्राधिकारी से अनुमति न मिल जाए. यानी फिलहाल इन संपत्तियों पर मालिकों का लेन-देन पूरी तरह रोक दिया गया है.

श्रीनगर पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत की गई है. अभियान का मकसद सिर्फ ड्रग्स बरामद करना या तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं है, बल्कि उस अवैध कमाई पर भी चोट करना है, जिससे यह कारोबार फलता-फूलता है. पुलिस का कहना है कि अब फोकस उन संपत्तियों पर भी है, जो नशे के कारोबार से अर्जित पैसे से बनाई गई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »