J-K पुलिस ने कुलगाम से आतंकी को किया गिरफ्तार, AK-47 बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी एक्शन के बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शम्स-उल-विकर को हथियारों के साथ कुलगाम में गिरफ्तार किया है. शम्स के पास एके-47 बरामद हुई है. 

Advertisement
एके-47 के साथ गिरफ्तार हुआ आतंकी एके-47 के साथ गिरफ्तार हुआ आतंकी

शुजा उल हक / अशरफ वानी

  • कुलगाम, जम्मू-कश्मीर ,
  • 15 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी एक्शन के बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शम्स-उल-विकर को हथियारों के साथ कुलगाम में गिरफ्तार किया है. शम्स के पास एके-47 बरामद हुई है.  

नागरिकों को धमका रहे हैं आतंकी

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से आतंकी इतने घबराए हुए हैं कि वे लगातार स्थानीय निवासियों को धमका रहे हैं. अभी हाल ही में आतंकियों का एक ताजा वीडियो सामने आया था जिसमें लोगों को कसम दिलवा रहे हैं. आतंकी लोगों को कसम खाने को कह रहे हैं कि वह कभी राजनीतिक दलों के साथ काम नहीं करेंगे.

Advertisement

ताजा वीडियो शोपियां सेक्टर का था. जिसमें आतंकी एक युवक को बंदूक की नोक पर कसम दिलवा रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों में सामने आए हैं जिसमें वह बंदूक ताने हुए दिखाई दे रहे हैं. जिस व्यक्ति को वीडियो में धमकाया जा रहा है वह कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. उसे पहले किडनैप किया गया, धमकाया गया. और बाद में छोड़ दिया गया. व्यक्ति का नाम गुलज़ार अहमद है.

गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों का खात्मा करने के लिए भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा है. इस साल अब तक इस ऑपरेशन में घाटी में 170 से अधिका आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है.

हिजबुल मुजाहिद्दीन के 43 आतंकवादी, लश्कर-ए-तैयबा के 51 और जैश-ए-मोहम्मद के 15 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं. इनके अलावा 69 आतंकवादी ऐसे भी मारे गए जिनके बारे में ये पता लगाया जाना बाकी है कि उनका ताल्लुक किन आतंकी संगठनों से था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement