J-K: आतंकी मुठभेड़ में देश के लिए शहीद हुआ स्निफर डॉग एक्सेल, लगी थीं दो गोलियां

देश के लिए शहीद हुआ फौजी कुत्ता एक्सेल पिछले 8 साल से सेना के साथ काम कर रहा था. बारामूला जिले के हैदर बैग में सेना के सेक्टर हेड क्वार्टर में रविवार को किलो पोरस के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया के साथ सेना के अफसरों और अधिकारियों ने एक्सेल को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी.

Advertisement
आतंकी मुठभेड़ में जाने गंवाने वाला डॉग एक्सेल आतंकी मुठभेड़ में जाने गंवाने वाला डॉग एक्सेल

अशरफ वानी

  • बारामूला,
  • 31 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST
  • सेना के साथ 8 साल से काम कर रहा था एक्सेल
  • सम्मान से साथ दी गई डॉग एक्सेल को अंतिम विदाई

भारतीय सेना में कुत्ते सर्च ऑपरेशंस और मुठभेड़ में बड़ा रोल निभाते हैं. हमने कई बार देखा भी है यह फौजी कुत्ते दुश्मनों के इलाकों का पता लगाकर सेना का काम आसान करते हैं. कश्मीर के बारामूला जिले के वाणी गांव इलाके में सेना का एक फौजी कुत्ता आतंकियों की गोली से शहीद हो गया. वाणी गांव इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में फौजी कुत्ता एक्सेल ( AXEL ) शहीद हो गया है.

Advertisement

शनिवार को भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें छठी डॉग यूनिट का हिस्सा एक्सेल भी सेना की टुकड़ी का हिस्सा था. ऑपरेशन के दौरान एक्सेल को आतंकियों का पता लगाने के लिए एक घर में भेजा गया था जहां आतंकी छिपे हुए थे. जैसे ही एक्सेल घर में घुसा, आतंकियों ने फायर कर दिया. इस हमले में दौरान एक्सेल के सिर में दो गोली लगी. वहीं एक्सेल का केयरटेकर भी घायल हो गया था. जवाबी कार्रवाई में घर के अंदर छिपे आतंकी को सेना ने मार गिराया. इस ऑपरेशन से पहले भी एक्सेल ने बारामूला के इलाके में सेना को कई बारूदी सुरंग ढूंढ निकालने में सफलता दिलाई थी.

5 साल से सेना के साथ था एक्सेल

देश के लिए शहीद हुआ फौजी कुत्ता एक्सेल पिछले 8 साल से सेना के साथ काम कर रहा था. बारामूला जिले में सेना के सेक्टर हेड क्वॉर्टर में रविवार को किलो पोरस के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एसएस सलारिया के साथ सेना के अफसरों और अधिकारियों ने एक्सेल को सैनिक सम्मान के साथ विदाई दी.

Advertisement

मारे गए आतंकी का नाम इरशाद अहमद भट्ट

इस ऑपरेशन में सेना की ओर से मार गिराए गए आतंकी की पहचान इरशाद अहमद भट्ट के रूप में हुई है. सेना ने कहा है कि इरशाद अहमद भट्ट मई महीने से एक्टिव था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. सेना को आतंकी के पास से एक एके-47, राइफल, 2 मैगजीन और 30 राउंड बरामद हुए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »