कश्मीरः बर्फबारी में 5 KM दूर से मुस्लिम पड़ोसी कंधे पर लाए कश्मीरी पंडित का शव

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है. इस बीच, दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है. शोपियां में भारी बर्फबारी के बीच मुस्लिम पड़ोसी एक कश्मीरी पंडित का शव अपने कंधे पर उठाकर लाए. इसके बाद सभी लोग अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.

Advertisement
कश्मीरी पंडित का शव पांच किमी से लाए (फाइल फोटो-PTI) कश्मीरी पंडित का शव पांच किमी से लाए (फाइल फोटो-PTI)

शुजा उल हक

  • ,
  • 23 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST
  • कश्मीरी पंडित का शव पांच किमी से लाए
  • शोपियां में कुछ ही कश्मीरी पंडित रहते हैं
  • कंधे पर शव लाए, अंतिम संस्कार में शामिल

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी जारी है. इस बीच, दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है. शोपियां में भारी बर्फबारी के बीच मुस्लिम पड़ोसी एक कश्मीरी पंडित का शव अपने कंधे पर उठाकर लाए, और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए.  

असल में, शोपियां में भारी बर्फबारी हो रही है. इस बीच कश्मीरी पंडित परिवार के एक बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई. लेकिन शव को घर लाते वक्त एंबुलेंस बर्फ में फंस गई. इसके बाद पड़ोसी मुस्लिम अपने कंधे पर कश्मीरी पंडित का शव उठाकर लाए.  

Advertisement

साठ साल के भास्कर नाथ नाम के कश्मीरी पंडित की शनिवार सुबह श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गई. बाद में एंबुलेंस से भास्कर पंडित का गांव लाया जा रहा था, लेकिन बर्फबारी के चलते गाड़ी गांव से पांच किलोमीटर पहले रास्ते में ही फंस गई. 

जैसे ही मुस्लिम पड़ोसियों को एंबुलेंस के फंसने की जानकारी मिली, वे घर से निकले और पैदल ही एंबुलेंस की तरफ चल पड़े, और पांच किलोमीटर दूर से शव को अपने कंधे पर लेकर आए. इतना ही नहीं, मुस्लिम समुदाए के लोग भास्कर नाथ के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए. 

देखें: आजतक LIVE TV

स्थानीय लोगों का कहना है कि आस-पास रहने वाले कुछ ही कश्मीर पंडित परिवार बचे हैं, लेकिन हर कोई एक परिवार की तरह रह रहा है. सभी समाज का एक समान हिस्सा हैं और भास्कर के निधन की खबर से सभी को झटका लगा है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »