जम्मू: सब्जी के कारोबार पर नोटबंदी का असर

नोटबंदी के बाद करीब एक हफ्ते तक वो किसानों से कोई माल खरीद नहीं पाए थे, क्योंकि नोटों को किल्लत आ गई थी.

Advertisement
नोटबंदी नोटबंदी

अश्विनी कुमार

  • जम्मू,
  • 26 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST

नोटबंदी के 18 दिन बाद भी जम्मू में सब्जी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों के काम में मंदी जारी है. व्यापारियों का दावा है कि अभी भी उनका 35 प्रतिशत काम अभी भी प्रभावित है. जम्मू कश्मीर की सब्जी और फ्रूट की सबसे बड़ी मंडी नरवाल मंडी में सब्जी के व्यापारी अश्विनी शर्मा का दावा है कि नोटबंदी का असर उनके काम पर अभी भी जारी है.

Advertisement

अश्विनी शर्मा का दावा है कि वो किसानों से सीधे सब्जी खरीदते हैं और उन्हें किसानों को रोजाना खरीदे माल का भुगतान करना पड़ता है. नोटबंदी के बाद करीब एक हफ्ते तक वो किसानों से कोई माल खरीद नहीं पाए थे, क्योंकि नोटों को किल्लत आ गई थी. वहीं, उनका माल खरीदने के लिए सब्जीवालों और छोटे व्यापारी आते हैं, जिनके पास भी नोटों की कमी है जिसकी वजह से वो अब ऐसे छोटे व्यापारियों को सब्जी उधार पर बेचने के लिए मजबूर है.

शर्मा ने कहा कि नोटबंदी लागू होने के 1 हफ्ते तक उनका काम बुरी तरह प्रभावित रहा और 10 करोड़ के रोशन बिजनेस में केवल 10 प्रतिशत काम रह गया था, लकिन अब करीब 30 प्रतिशत काम चालू हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »