BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीच में छोड़ा J&K दौरा, वैष्णो देवी यात्रा रद्द कर अचानक दिल्ली लौटे

जम्मू-कश्मीर में BJP अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का दौरा अहम माना जा रहा था. हालांकि तय कार्यक्रम में आखिरी समय पर बदलाव होने से कई गतिविधियां प्रभावित हुईं. इसके बावजूद संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं से संवाद और वैचारिक मजबूती का संदेश इस दौरे का मुख्य केंद्र बना रहा.

Advertisement
संगठन को मजबूत करने का संदेश देकर लौटे नितिन नवीन, कई कार्यक्रम रद्द. (Photo: X/@NitinNabin) संगठन को मजबूत करने का संदेश देकर लौटे नितिन नवीन, कई कार्यक्रम रद्द. (Photo: X/@NitinNabin)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जम्मू-कश्मीर का अपना दो दिन का दौरा तय समय से पहले खत्म कर दिया. तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए जाना था. लेकिन शेड्यूल में बदलाव के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. इसके बाद वह दिल्ली लौट गए.

बीजेपी की ओर से कार्यक्रम में बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि संगठन से जुड़े जरूरी कमिटमेंट्स के चलते नितिन नवीन को तत्काल दिल्ली लौटना पड़ा. वहां उनके एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की उम्मीद है. BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का ये पहला दौरा था. 

Advertisement

नितिन नवीन सोमवार दोपहर जम्मू पहुंचे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई बैठकों में हिस्सा लिया. उन्होंने अम्फाला स्थित RSS मुख्यालय का दौरा किया. यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की. इसके बाद डोगरा चौक पहुंचकर भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता प्रेम नाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. 

वो त्रिकुटा नगर स्थित BJP मुख्यालय पहुंचे. यहां पार्टी के मौजूदा और पूर्व विधायकों के साथ डेढ़ घंटे तक चली संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की. BJP विधायक आर एस पठानिया ने बताया कि दूसरे दिन नितिन नवीन का माता वैष्णो देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम तय था. लेकिन अचानक यात्रा रद्द कर दी गई.

आर एस पठानिया के मुताबिक, नितिन नवीन ने पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पूर्व विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा की है. उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य फोकस जम्मू-कश्मीर में BJP के संगठन को और मजबूत बनाने पर रहा. बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई कि पार्टी प्रदेश में अपनी मौजूदगी कैसे मजबूत कर सकती है. 

Advertisement

इसके साथ ही कैसे राष्ट्रवादी विचारधारा को और प्रभावी तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा कैसे बढ़ाया जाए. जम्मू में सुरक्षा और अन्य मौजूदा महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. पहले नितिन नवीन की निर्वाचित प्रतिनिधियों और पूर्व विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित थीं. 

हालांकि, कार्यक्रम में बदलाव के कारण सभी बैठकों को मिलाकर एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद बैठक बेहद सकारात्मक और सार्थक रही. इसमें संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि नितिन नवीन का पूरा दौरा संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »