कश्मीर में PAK मॉड्यूल का भंडाफोड़, घाटी में फैला रहे थे अलगाववादी विचारधारा

कश्मीर में अलगाववादी सोच फैलाने के कथित नेटवर्क को लेकर बांदीपोरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि इस मॉड्यूल के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से जुड़े थे और महिलाओं को अलगाववादी विचारधारा से जोड़ने के लिए गुप्त बैठकें की जा रही थीं.

Advertisement
बांदीपोरा में अलगाववादी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है (Photo-File) बांदीपोरा में अलगाववादी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है (Photo-File)

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन से जुड़े एक गुप्त मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है . पुलिस के मुताबिक यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के इशारों पर काम कर रहा था और महिलाओं को अलगाववादी विचारधारा और प्रचार से जोड़ने की कोशिश कर रहा था. इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बांदीपोरा पुलिस के मुताबिकस, जांच के दौरान जेल से जुड़े संपर्क, गुप्त बैठकों और अलगाववादी विचारधारा के प्रचार से संबंधित गतिविधियों का पता चला है. पुलिस ने कुछ वित्तीय लेन-देन को भी संदिग्ध बताते हुए फंडिंग लिंक की जांच शुरू की है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मॉड्यूल से जुड़े लोगों के बीच संपर्क और गतिविधियों की कड़ियां पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर तक पहुंचती हैं. हालांकि, इन आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें: मां ने डांटा, अगली सुबह 21वीं मंजिल से कूद गई 13 साल की किशोरी... पुलिस कर रही जांच

छह लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में बांदीपोरा थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 10 और 13 के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इनमें मुबीना बानो, वहीद अहमद भट, खुशबू जान, मेहक जान, आलिया जान और इरफान अहमद रेशी उर्फ रईस शामिल हैं. इनमें से कई आरोपी बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. 

Advertisement

आगे भी जारी रहेगी जांच

पुलिस अब इस कथित नेटवर्क के संपर्कों, बैठकों और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हो सकते हैं.

बांदीपोरा पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है. जांच पूरी होने के साथ ही इस मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »