कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, बांदीपोरा में प्रेशर कुकर से मिला 4 किलो IED

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंगनीपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. सेना की 27 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियानके दौरान एक बाग से प्रेशर कुकर में छिपाया गया 4 किलो का IED बरामद किया.

Advertisement
बांदीपोरा में प्रेशर कुकर में छिपा था मौत का सामान (Photo-ITG) बांदीपोरा में प्रेशर कुकर में छिपा था मौत का सामान (Photo-ITG)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 AM IST

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते बड़ा आतंकी खतरा टल गया है. उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार शाम एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 किलोग्राम वजनी आईईडी  बरामद किया है. 

आतंकियों ने इस खतरनाक आईईडी को एक प्रेशर कुकर के भीतर छिपाकर सेब के बागों में प्लांट किया था, जिसे समय रहते ढूंढ निकाला गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने बिना कोई नुकसान होने दिए इस विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया है.

Advertisement

सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बांदीपोरा के मंगनीपोरा गांव के बागों में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर एक खुफिया इनपुट मिला था. इसके तुरंत बाद सेना की 27 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर एक सघन तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, PAK समर्थित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, अब शुरू होगा ट्रायल

इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों की नजर बाग में छिपे एक संदिग्ध प्रेशर कुकर पर पड़ी. जब जांच की गई, तो उसके भीतर 4 किलो का बेहद शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ. अगर यह समय पर नहीं मिलता, तो आतंकी किसी बड़े सुरक्षा काफिले या सार्वजनिक स्थान को निशाना बनाकर बड़ी तबाही मचा सकते थे.

पुलवामा जैसे बड़े हमले की फिराक में बैठे आतंकियों की इस साजिश के फेल होने के बाद पूरे बांदीपोरा रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना का कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) खबर लिखे जाने तक लगातार जारी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »