5 साल की हुई AAP, आज जश्न में शरीक होंगे केजरीवाल और कुमार विश्वास

अन्ना आंदोलन से उपजी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी रविवार को पांच साल की हो जाएगी. पांच बरस की आम आदमी पार्टी का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को केजरीवाल देश के अलग-अलग कोने से आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ जमा होंगे.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

अन्ना आंदोलन से उपजी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी रविवार को पांच साल की हो जाएगी. पांच बरस की आम आदमी पार्टी का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को केजरीवाल देश के अलग-अलग कोने से आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ जमा होंगे. आम आदमी पार्टी ने इस जश्न को "क्रांति के पांच साल" का नाम दिया है. पिछले 10 दिनों से आप नेता और कार्यकर्ता इस जश्न की तैयारी कर रहे हैं, जिसके तहत राजधानी के हर चप्पे-चप्पे पर बैनर पोस्टर लगाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जा रहा है.

Advertisement

रामलीला मैदान पर पार्टी के विधायक और नेता सिलेंडर, राशन और सब्जियां लेकर कार्यकर्ताओं के लिए भोजन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. रविवार दोपहर को के 5 साल पूरे होने का जश्न का कार्यक्रम शुरू होगा. वहीं, इस जश्न में पार्टी से खफा नेता कुमार विश्वास के शरीक होने या ना होने की तमाम आशंकाएं खत्म हो चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह 3:00 बजे रामलीला मैदान पर मौजूद होंगे और कार्यकर्ताओं से राजनीतिक परिपेक्ष को लेकर अपने दिल की बात कहेंगे. हालांकि इसके पहले विश्वास के करीबी सूत्र दावा करते रहे थे कि पार्टी ने उन्हें जलसे में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा है.

के करीबी सूत्रों का भी यही कहना था कि वह रविवार को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर जाएंगे, जिसके चलते वो इसका हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन विश्वास ने साफ कर दिया है कि वह रामलीला मैदान पर मौजूद होंगे. पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुहीम छेड़ने वाले कुमार विश्वास अब रविवार को रामलीला मैदान पर क्या बोलेंगे, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.

Advertisement

पार्टी के कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया पर बेचैनी है कि क्या अविश्वास आज सभी कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के नेताओं के खिलाफ खुलकर बगावत करेंगे. वही, आम आदमी पार्टी के गठन के बाद पहली बार यह ऐसा मौका होगा, जब केजरीवाल अपने सभी नेताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे होंगे, लेकिन उनके कई पुराने सहयोगी और पार्टी के गठन के समय से जुड़े नेता इसका हिस्सा नहीं होंगे.

इन 5 सालों में आम आदमी पार्टी के कई संस्थापक सदस्य या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या फिर उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है, जिसमें शाजिया इल्मी (अब बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं), स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेता भी शामिल हैं. ये किसी जमाने में अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी थे. वहीं, अमानतुल्लाह खान द्वारा कुमार विश्वास पर लगाए गए आरोपों के बाद से विश्वास और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं के बीच भी आजह चल रही है. ऐसे में आज रामलीला मैदान में जश्न के दौरान खलल पढ़ने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »