हिमाचल प्रदेश के मंडी में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी जीप, 3 लोगों की मौत

मंडी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिक-अप जीप खाई में गिर गई. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह 4 बजे हुआ. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ. जिसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
खाई में पिक जीप के गिरने से तीन लोगों की मौत.  (Photo: Screengrab) खाई में पिक जीप के गिरने से तीन लोगों की मौत. (Photo: Screengrab)

सनी धर्मवीर

  • मंडी,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पिक-अप जीप 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि जीप सिलिबागी से लंबाथाच जा रही थी. सुबह करीब 4 बजे मंडी जिले के सेराज विधानसभा क्षेत्र में बदामोड के पास उसका एक्सीडेंट हो गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मरने वालों की पहचान हार्दिक ठाकुर, ईशान ठाकुर और सुनील कुमार के तौर पर हुई है, जो सभी मंडी के रहने वाले थे. खुशाल सिंह, जो गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. एक्सीडेंट के कारण की अभी जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गोहाना में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 की मौत

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है. हादसाग्रस्त जीप का नम्बर एचपी 65, 5148 है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह युवक इतनी सुबह कहां जा रहे थे. हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. जबकि तीसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. ये सभी सराज क्षेत्र के केलोधार और इसके आसपास के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पिकअफ जीप खाई में गिरी, तब तेज आवाज आई. जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया. इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement