हरियाणा के गोहाना में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 की मौत

गोहाना के बरोदा रोड पर गांव भावड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई. हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं. सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे. मृतकों में अंकुश, दीपक, साहिल (खड़वाली), गोलू (घुसकानी) और सागर शामिल हैं. घायलों का इलाज पीजीआई खानपुर में चल रहा है.

Advertisement
तीन लोग घायल.(Photo: surendar singh/ITG) तीन लोग घायल.(Photo: surendar singh/ITG)

सुरेंदर सिंह

  • गोहाना,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

हरियाणा के गोहाना में बरोदा रोड पर गांव भावड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में कुल सात युवक सवार थे. सभी गांव भावड़ में शादी में गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Haryana: गोहाना में बैडमिंटन कोच की संदिग्ध हालात में मौत, शव मिलने से मची सनसनी

चार की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

मृतकों की पहचान अंकुश, सागर, दीपक और साहिल निवासी गांव खड़वाली तथा गोलू निवासी गांव घुसकानी के रूप में हुई है. हादसे में घायल अंकित, मोहित और सागर को इलाज के लिए पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से टकरा गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement