हिमाचल प्रदेश: चंबा में पत्नी से झगड़ा हुआ तो धारदार हथियार से काटकर ले ली जान, खुद भी किया सुसाइड

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा पत्नी की कथित हत्या और फिर खुदकुशी का मामला सामने आया है. घटना लोटहाल गांव की है. पुलिस के अनुसार तीखी बहस के दौरान पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया. अगले दिन दोनों के शव बरामद हुए. मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
 पत्नी से झगड़ा हुआ तो पति ने ले ली जान, खुद भी किया सुसाइड (Photo: representational image) पत्नी से झगड़ा हुआ तो पति ने ले ली जान, खुद भी किया सुसाइड (Photo: representational image)

aajtak.in

  • चंबा ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 48 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पत्नी की कथित हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर जान देने का आरोप है. यह घटना मंगलवार रात लोटहाल गांव में हुई बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सरवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसकी 45 साल की पत्नी का नाम अंजू देवी था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. इसी दौरान सरवन कुमार ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अंजू देवी पर हमला कर दिया. हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

घटना के बाद सरवन कुमार ने कथित रूप से घर के परिसर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौत का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब परिवार के एक सदस्य ने उन्हें देखा. इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के कारणों की पूरी जानकारी मिल सके.

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों को खंगाला जा रहा है. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों की अंतिम पुष्टि की जाएगी.
 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement