रोज- रोज की बहस...कहासुनी के बाद महिला ने घोंटा पति का गला और हो गई फरार

सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार रामकिशन की हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी ने ही वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी पत्नी फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement
सोनीपत में कहासुनी के बाद महिला ने गला घोंटा पति का गला  (Photo: ITG) सोनीपत में कहासुनी के बाद महिला ने गला घोंटा पति का गला (Photo: ITG)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 06 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में आपराधिक वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है. आज भी सोनीपत के कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी. हैरानी की बात है कि चौकीदार रामकिशन की हत्या उसकी ही पत्नी द्वारा गला दबा कर की गई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए.

Advertisement

 मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव ककाना का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदारी का काम करता था. उसका पूरा परिवार उसके साथ यहीं रहता था. लेकिन उसकी पत्नी और उसके बीच में लंबे समय से झगड़े और कहासुनी चली आ रही थी. ऐसे में सोमवार देर रात उसकी पत्नी ने गला दबा कर उसको मौत की नींद सुला दिया. जैसे ही सोनीपत पुलिस के पास इसकी सूचना पहुंची तो उसकी पत्नी मौके से फरार मिली.

पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची तो हत्या के साक्ष्य जुटाए गए. सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है. अब पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार रामकिशन निवासी ककाना की हत्या हुआ है.आपसी कहासुनी में उसकी पत्नी ने ही ये मर्डर किया है.अभी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »