2 टीचर निलंबित, बाल आयोग ने लिया संज्ञान... पंचकूला केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में KG की बच्ची से कथित मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है. निलंबित शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है. दोनों का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है.

Advertisement
जिस वक्त छात्रा पर हुआ हमला, उस वक्त क्लासरूम में नहीं था कोई टीचर. (Photo: ITG) जिस वक्त छात्रा पर हुआ हमला, उस वक्त क्लासरूम में नहीं था कोई टीचर. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • पंचकूला,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में KG की मासूम बच्ची के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में तैनात दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है. वहीं, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग से जवाब मांगा है.

Advertisement

मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय का है. यहां तीसरी कक्षा के एक छात्र पर किंडरगार्टन (KG) में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है. इस घटना के बाद स्कूल में छोटे बच्चों की सुरक्षा और उनकी निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे थे.

दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में तैनात दोनों JBT शिक्षिकाओं के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश के मुताबिक निलंबन की अवधि के दौरान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है.

बाल अधिकार आयोग ने भी लिया स्वतः संज्ञान
इस घटना पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने भी संज्ञान लिया है. आयोग ने पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि शिक्षा विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत और बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की जाए.

Advertisement

आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग से जवाब मांगा है. ऐसे में अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई के साथ-साथ स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और घटना के समय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल दो शिक्षिकाओं के निलंबन के बाद मामले में आगे की जांच और आयोग को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर नजर रहेगी. फिलहाल बच्ची की सेहत में सुधार हो रहा है. शनिवार रात में उसने पहली बार मां के हाथ थोड़ी सी खिचड़ी खाई.

(इनपुट- उमंग सिरोन)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »