₹25 लाख, जमीन और स्कॉर्पियो... दहेज की मांग पूरी न होने पर मां और 4 साल की बेटी की हत्या

पलवल में दहेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी के शव घर से बरामद हुए. परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर जमीन, 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
आरोपी फरार.(Photo: Sachin Gaur/ITG) आरोपी फरार.(Photo: Sachin Gaur/ITG)

सचिन गौड़

  • पलवल,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए 26 वर्षीय महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शव घर के अंदर से बरामद किए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, नरवीर निवासी कामर गढ़ी (मथुरा) ने शिकायत में बताया कि लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में उसने अपनी बहन मिथलेश की शादी पलवल के गांव किठवाड़ी निवासी धर्मवीर के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति धर्मवीर, देवर कर्मवीर, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद और ननद रेखा व अनिता मृतका के साथ मारपीट करते थे और लगातार दहेज की मांग करते थे.

यह भी पढ़ें: हरियाणा: जासूसी के आरोप में पलवल से एक शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था खुफिया जानकारी

परिजनों के मुताबिक मिथलेश को एक बेटी और एक बेटा हुआ था. बेटा तीन महीने का है जबकि बेटी मुकली चार वर्ष की थी. आरोप है कि ससुराल पक्ष जमीन, 25 लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहा था. मांग पूरी न होने पर मृतका के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी.

Advertisement

हत्या का आरोप और फरार आरोपी

शिकायत के अनुसार शनिवार देर शाम पति धर्मवीर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मिथलेश और उसकी बेटी मुकली की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी तीन महीने के बेटे को लेकर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका का भाई अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा.

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मिथलेश और उसकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थीं. परिजनों के अनुसार दोनों के शरीर पर चोट के निशान मौजूद थे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी

थाना प्रभारी हरि किशन ने बताया कि मामले में सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement