BJP विधायकों संग दिल्ली पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी, PM मोदी से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के सभी 48 बीजेपी विधायकों से अपने आवास पर मुलाकात की. बैठक में जनता की बेहतर सेवा, जनकल्याण, सामाजिक गतिविधियों और सरकार की योजनाओं में लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. विधायकों के मुताबिक, मोदी ने हरियाणा की संस्कृति, किसानों की आय और आम लोगों की शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की.

Advertisement
पीएम मोदी ने की हरियाणा के बीजेपी विधायकों से मुलाकात.(Pic- @narendramodi) पीएम मोदी ने की हरियाणा के बीजेपी विधायकों से मुलाकात.(Pic- @narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के बीजेपी विधायकों से अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. इस दौरान जनता की बेहतर सेवा और जनकल्याण के लिए और प्रभावी तरीके से काम करने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा की प्रभारी बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं.

Advertisement

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी बीजेपी विधायकों से मिलना सुखद रहा. उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर उनके साथ सार्थक बातचीत हुई. बैठक में जनता और श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने के साथ जनकल्याण के लिए और प्रभावी तरीके से काम करने पर चर्चा हुई.

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी विधायकों में जिस तरह ऊर्जा भरी, वह सराहनीय है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा के प्रभारी रहते हुए अपने समय की यादें साझा कीं और राज्य की संस्कृति और पहचान के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने विधायकों को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेश दिया.

पहली बार मौका मिला

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा के सभी विधायकों और मंत्रियों के लिए यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने हरियाणा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के विधायकों को बुलाया है. उन्होंने कहा कि दूसरी बार विधायक बनने के बाद भी उनके लिए यह पहली बार है जब उन्हें ऐसा मौका मिला है.

Advertisement

नीलोखेड़ी से बीजेपी विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि बैठक काफी अच्छी रही और प्रधानमंत्री ने विधायकों को काफी समय दिया. उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के लिए काम करने और राजनीति के साथ सामाजिक जीवन में क्या किया जा सकता है, जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »