'बेटी की हत्या कर पंखे से लटकाया...', गुरुग्राम के PG में मिला लिव-इन में रह रही युवती का शव, मां के गंभीर आरोप

गुरुग्राम के एक पीजी के कमरे में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिला. मृतका की मां ने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि बेटी की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया गया है.

Advertisement
तनीषा की बहन का कहना है कि घटना से एक रात पहले ही उसकी तनीषा से बातचीत हुई थी. (Photo: ITG) तनीषा की बहन का कहना है कि घटना से एक रात पहले ही उसकी तनीषा से बातचीत हुई थी. (Photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 26 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित इस्लामपुर गांव में एक पीजी के कमरे में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलालपुर निवासी तनीषा के रूप में हुई है, जो अपने ही क्षेत्र के चेतन शर्मा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप और लिव-इन में रह रही थी.

Advertisement

शनिवार दोपहर चेतन ड्यूटी पर गया हुआ था. इसी दौरान दोनों के बीच कॉल न उठाने पर जब पड़ोस में रहने वाला अनुज कमरे पर पहुंचा, तो कमरा अंदर से बंद मिला. खिड़की से भीतर झांकते ही उसके होश उड़ गए. तनीषा का शव पंखे से झूल रहा था, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया.

घटना के बाद मृतका की मां ने चेतन पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए बेहद गंभीर दावे किए हैं. मां का कहना है कि बेटी की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटकाया गया है.

वहीं, गुरुग्राम में ही रहने वाली तनीषा की बहन का कहना है कि घटना से एक रात पहले ही उसकी तनीषा से सामान्य बातचीत हुई थी और वह पूरी तरह ठीक लग रही थी. परिजनों के मुताबिक, उन्हें तनीषा के लिव-इन में रहने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी, जिससे इस पूरे मामले में कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर मोहन के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »