ऑक्सीजन की डिलीवरी के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने Amazon और Zomato का साथ लिया

गुरुग्राम में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने अमेजन और जोमैटो जैसी कंपनियों को भी लगाने का निर्णय लिया है.

Advertisement
डिलीवरी के लिए दर का होगा निर्धारण (सांकेतिक तस्वीर) डिलीवरी के लिए दर का होगा निर्धारण (सांकेतिक तस्वीर)

कुमार कुणाल

  • गुरुग्राम,
  • 10 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • होम आइसोलेशन वाले मरीजों को समय पर मिलेगी ऑक्सीजन
  • जिला प्रशासन ने तीन अधिकारियों की बनाई समिति

कोरोना संक्रमितों की हर रोज बेतहाशा बढ़ती तादाद के बीच ऑक्सीजन को लेकर मारामारी का माहौल है. ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं. वहीं, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को भी ऑक्सीजन की कमी से दो-चार होना पड़ रहा है. ऐसे में अब गुरुग्राम प्रशासन ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए बड़ा फैसला किया है.

Advertisement

गुरुग्राम में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने अमेजन और जोमैटो जैसी कंपनियों को भी लगाने का निर्णय लिया है. गुरुग्राम जिला प्रशासन होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घर समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अमेजन, जोमैटो, डेल्हिवरी जैसी प्रोफेशनल डिलीवरी एजेंसियों के साथ एनजीओ का भी सहयोग लेगा.

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. जिलाधिकारी ने समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए एक टीम भी गठित की है. इस टीम की कमान आईएएस अधिकारी राजनारायण कौशिक को सौंपी गई है. टीम में एमसीजी के एडिशनल कमिश्नर एचसीएस सुरेंदर सिंह के साथ ही रेड क्रॉस गुरुग्राम के सेक्रेटरी को भी शामिल किया गया है. यह टीम होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों तक समय पर ऑक्सीजन की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी.

Advertisement

निर्धारित होगा डिलीवरी चार्ज

गुरुग्राम जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की होम डिलीवरी के साथ ही रीफिलिंग की दरें भी निर्धारित की जाएंगी. गौरतलब है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण देश में कई कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है. बाद में मामला कोर्ट पहुंचा और आनन-फानन में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलानी पड़ी. एयर फोर्स ने भी ऑक्सीजन एयरलिफ्ट कर पहुंचाना शुरू किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »