दिवाली से पहले फरीदाबाद में 7 हजार किलो पटाखे जब्त, बगैर लाइसेंस रखा था स्टॉक

फरीदाबाद के ओल्ड खेड़ी रोड पर एक गोदाम में बिना वैध परमिट के 7,270 किलो अवैध पटाखे पाए गए. पुलिस ने आरोपी हेमंत वधवा के किराए पर लिए गए गोदाम पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में फुलझड़ी, अनार, बम, चक्कर, स्काई शॉट, बुलेट बम और मैजिक पेपर शॉट जैसे पटाखे मिले.

Advertisement
पुलिस ने फुलझड़ी, अनार और चक्कर जैसे पटाखे बरामद किए. (Repesentational Photo- Pixabay) पुलिस ने फुलझड़ी, अनार और चक्कर जैसे पटाखे बरामद किए. (Repesentational Photo- Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

फरीदाबाद में ओल्ड खेड़ी रोड पर एक गोदाम में बिना वैध परमिट के 7,270 किलो अवैध पटाखे भंडारण करने का मामला सामने आया है. जब्त किए गए स्टॉक में फुलझड़ी, अनार, बम, चक्कर, स्काई शॉट, बुलेट बम और मैजिक पेपर शॉट जैसे कई ब्रांडों और कई तरह के पटाखे शामिल थे.

अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं. इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने ओल्ड फरीदाबाद के सैय्यदवाड़ा के रहने वाले आरोपी हेमंत वधवा के किराए पर लिए गए गोदाम पर छापा मारा.

Advertisement

पुलिस टीम ने वधवा की मौजूदगी में गोदाम की तलाशी ली, जहां दो कमरों में गत्ते के डिब्बों और खुले तौर पर भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले. पुलिस ने बताया कि गोदाम संचालक का पटाखों की बिक्री का लाइसेंस 2025 में ही खत्म हो चुका था. 

झज्जर और रोहतक से पटाखे खरीदकर किया स्टॉक

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, 'जांच में पता चला कि ऑपरेटर ने गोदाम किराए पर लिया था. उसके पास पहले पटाखे बेचने का लाइसेंस था, लेकिन वो 2025 में खत्म हो चुका था. इसके बावजूद उसने झज्जर और रोहतक क्षेत्रों से पटाखे खरीदकर गोदाम में स्टॉक कर रखे थे.'

यह भी पढ़ें: चारों तरफ पटाखे फूटे, कंबल ओढ़कर खड़ा रहा युवक, खत्म होते ही हाथ उठाकर हंसा, खौफनाक वीडियो वायरल

पुलिस इस मामले के दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि पटाखों की खरीद, भंडारण और बिक्री से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके. इस सिलसिले में BPTP पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »