फरीदाबाद: हत्या या आत्महत्या, पंखे से लटकी मिली 23 साल की विवाहिता

फरीदाबाद की सर्वम सोसाइटी में 23 वर्षीय विवाहिता सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि दहेज और आर्थिक मांगों को लेकर सीमा पर दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
शादी के दो साल बाद महिला की संदिग्ध मौत.  (Photo: Screengrab) शादी के दो साल बाद महिला की संदिग्ध मौत. (Photo: Screengrab)

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद ,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-46 की सर्वम सोसाइटी में एक 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोसाइटी परिसर में जमकर हंगामा किया. हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस को अतिरिक्त बल और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर बुलानी पड़ी.

Advertisement

मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है. सीमा की शादी करीब दो वर्ष पहले फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी प्रवीण के साथ हुई थी. परिवार के अनुसार शादी के बाद कुछ समय तक दोनों संयुक्त परिवार में रहे, लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी सेक्टर-46 स्थित सर्वम सोसाइटी में किराए के फ्लैट में अलग रह रहे थे.

सीमा मूल रूप से गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली थी. उसकी मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. इसके बाद सोसाइटी परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने सीमा की मौत को हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.

विवाहिता की मौत ने उठाए कई सवाल

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटका दिया गया. परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष ने हाल ही में बिल्डिंग मटेरियल का काम शुरू किया था. उनका आरोप है कि इसी काम के लिए सीमा पर मायके से रुपए और ट्रक की व्यवस्था कराने का दबाव बनाया जा रहा था. परिजनों का कहना है कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सीमा की हत्या कर दी गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं.

थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति प्रवीण, सास, ससुर और ससुर के भाई के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

संदिग्ध हालात में मौत से गहराया मामला

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं सीमा के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »