हरियाणा: विधायक का 'झुनझुना' दांव पड़ा उल्टा, SDM को खिलौना देने पर कांग्रेस MLA पर केस दर्ज

कांग्रेस के गुहला विधायक देवेंद्र हंस और अन्य लोगों के खिलाफ पिछले महीने एसडीएम कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय एसडीएम प्रमेश सिंह को कथित तौर पर ‘झुनझुना’ देने और उनके सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. 19 जनवरी को BDPO परिसर में दुकानों के कथित अवैध विस्तार के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हंस का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वो एसडीएम से कहते दिखे, 'ये झुनझुना पकड़ो और बजाते रहो,' और बाद में खिलौना उनके पैरों की ओर फेंकते नजर आए.

Advertisement
एसडीएम ने आरोप लगाया है कि इस कृत्य से उनके सरकारी कार्य में बाधा आई और उनका अपमान हुआ. (Photo: Screengrab) एसडीएम ने आरोप लगाया है कि इस कृत्य से उनके सरकारी कार्य में बाधा आई और उनका अपमान हुआ. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

कांग्रेस के गुहला से विधायक देवेंद्र हंस और अन्य लोगों के खिलाफ पिछले महीने हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय एसडीएम को कथित तौर पर ‘झुनझुना’ (खिलौना) देने की कोशिश करने के मामले में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एसडीएम प्रमेश सिंह ने आरोप लगाया है कि इस कृत्य से उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंची और उनका अपमान हुआ. 

Advertisement

19 जनवरी को विधायक ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. यह प्रदर्शन ब्लॉक एवं विकास पंचायत अधिकारी (BDPO) परिसर, खासकर पिहोवा रोड पर कुछ दुकानों द्वारा कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए विस्तार के मुद्दे को लेकर किया गया था. 

एक पत्रकार के खिलाफ भी केस दर्ज

गुहला के डीएसपी कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि एफआईआर में विधायक और एक स्थानीय पत्रकार समेत पांच लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं. यह मामला एसडीएम की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया, जिसमें पत्रकार का भी उल्लेख है.

डीएसपी ने कहा कि पत्रकार की भूमिका की जांच की जाएगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि कैथल पुलिस कांग्रेस विधायक को जांच में शामिल होने के लिए बुलाएगी और इसके लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी गई है. 

Advertisement

'झुनझुने' को लेकर हुआ विवाद

एसडीएम प्रमेश सिंह ने 20 जनवरी को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हंस ने उनके साथ 'दुर्व्यवहार' किया. सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में विधायक को एक समर्थक की जेब से झुनझुना निकालकर एसडीएम को देते हुए देखा जा सकता है. 

वीडियो में विधायक कहते सुनाई देते हैं, 'ये झुनझुना पकड़ो और बजाते रहो, और कुछ नहीं होता आपसे.' इस पर एसडीएम ने जवाब दिया, 'इसे अपने पास रखिए.' इसके बाद विधायक ने कथित तौर पर खिलौना सिंह के पैरों की ओर फेंक दिया और वहां से चले गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement