हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, ऑड-इवन से खुलेंगी दुकानें, CM का ऐलान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि हरियाणा में 7 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. इसी के साथ ही अब दुकानें सुबह के 9 बजे से लेकर 3 बजे तक खुल सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदार ऑड-इवन फ़ॉर्मूला का पालन करेंगे.

Advertisement
CM मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो) CM मनोहर लाल खट्टर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • चंडीगढ़ ,
  • 30 मई 2021,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST
  • प्रदेश में एक और हफ्ते बढ़ाया लॉकडाउन
  • नाईट कर्फ्यू रहेगा जारी
  • सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति

देश में अलग-अलग राज्यों में कोरोना को लेकर अलग-अलग रणनीति अपनाई जा रही है. कहीं लॉकडाउन को खोला जा रहा है तो कहीं प्रतिबंध जारी हैं. इसी कड़ी में हरियाणा राज्य ने लॉकडाउन को और आगे बढ़ा दिया है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि हरियाणा में 7 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है. इसी के साथ ही अब दुकानें सुबह के 9 बजे से लेकर 3 बजे तक खुल सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदार ओड-इवन फ़ॉर्मूला का पालन करेंगे.

Advertisement

अगर बात शिक्षण संस्थाओं की करें तो अगली 15 जून तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. इस दौरान नाईट कर्फ्यू भी जारी रहेगा. रात के दस बजे से सुबह के पांच बजे तक सभी को नाईट कर्फ्यू का पालन करना होगा.

कोरोनाः अमेठी के लिए राहुल गांधी ने भेजी 10,000 मेडिकल किट

आपको बता दें कि अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही हरियाणा सरकार भी कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के पालन-पोषण को लेकर योजना लेकर आया है. CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा है ''हरियाणा में कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के माध्यम से दी जाएगी.''

CM खट्टर ने बताया कि 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' का उद्देश्य 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चों, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता या पिता अथवा माता-पिता, दोनों या कानूनी अभिभावकों को खो दिया है, उनका पुनर्वास और सहायता करना है. इसके तहत गैर-संस्थागत व संस्थागत देखभाल में बच्चों के लिए वित्तीय सहायता, किशोरियों के लिए संस्थागत देखभाल और शिक्षा, विवाह पर बेटियों को सहायता तथा कक्षा 8-12 में बच्चे के लिए टैबलेट प्रदान करने का भी प्रावधान है.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »