गुजरात के कच्छ में भीषण हादसा... पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक और कार, तीन लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में भीषण हादसा हो गया है. यहां एक कार और दो बाइक पुल के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरीं. इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर है. ठेकेदार ने यहां गढ्ढा खोद रखा था, लेकिन कोई रेलिंग या डेंजर साइन बोर्ड नहीं लगाया था.

Advertisement
शादी से लौट रही थी हादसे की शिकार फैमिली. (Photo: Representational) शादी से लौट रही थी हादसे की शिकार फैमिली. (Photo: Representational)

कौशिक कांठेचा

  • कच्छ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

गुजरात के कच्छ में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. यह हादसा जिले के खावड़ा क्षेत्र में साधारा और दद्दर गांव के पास हुआ, जहां पुल का निर्माण चल रहा है. इसी के लिए यहां बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें एक कार और दो बाइक जा गिरीं. निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, एक परिवार शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था. रास्ते में पुल निर्माण का काम चल रहा था. ठेकेदार ने सड़क के बीच गहरा गड्ढा खुदवाया था. वहां न तो रेलिंग लगाई गई थी और न ही किसी प्रकार का डेंजर साइन बोर्ड लगाया गया था. रात के समय अंधेरे में ड्राइवर को रास्ते का अंदाजा नहीं हुआ और कार सीधे गड्ढे में जा गिरी. पीछे आ रही दो बाइक भी उसी गड्ढे में गिर पड़ीं.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: दुर्ग में भीषण हादसा, घर में आग लगने के बाद सिलेंडर फटा, एक परिवार के 4 लोगों की मौत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

हादसे के बाद मेडिकल सर्विस पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस में डीजल नहीं था, जिसके कारण उसे मौके पर नहीं भेजा जा सका. वहीं 108 इमरजेंसी सर्विस ने रात में इनकार कर दिया. समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण घायलों को निजी वाहनों से भुज के अस्पताल ले जाना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताया है. उनका कहना है कि अगर निर्माण स्थल पर सुरक्षा बैरिकेड्स और चेतावनी संकेत लगाए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement