सूरत: ट्रक में खाना बना रहा था ड्राइवर, तभी उठीं आग की लपटें... अंदर रखा गैस सिलेंडर देख थम गई सबकी सांस

सूरत में सड़क किनारे खड़े ट्रक की केबिन में ड्राइवर खाना बना रहा था. इस दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा केबिन लपटों में घिर गया. ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गया. जब दमकलकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें ट्रक के अंदर गैस सिलेंडर मिला. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Advertisement
ट्रक के अंदर खाना बना रहा था ड्राइवर. (Photo: Screengrab) ट्रक के अंदर खाना बना रहा था ड्राइवर. (Photo: Screengrab)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

गुजरात के सूरत जिले के कडोदरा इलाके में शनिवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई. घटना तातीथैया गांव के पास रघुकुल मिल के सामने की है. ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसका ड्राइवर केबिन के अंदर खाना बना रहा था. तभी अचानक आग भड़क गई.

कुछ ही पलों में आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं का गुबार और ऊंची लपटें देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए. सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. इस बीच ड्राइवर ने ट्रक से बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही कडोदरा जीआईडीसी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग इतनी तेज थी कि उसे काबू में करने के लिए पास की रघुकुल मिल की पाइपलाइन से पानी लिया गया. थोड़ी देर बाद कडोदरा पीईपीएल की दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: बाइक-स्कूटी लदे ट्रक में लगी आग, 94 दोपहिया वाहन जलकर खाक, Fire Brigade ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन आग बुझाने के दौरान एक ऐसी चीज मिली, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी. अगर आग सिलेंडर तक पहुंच जाती और उसमें विस्फोट हो जाता, तो आसपास मौजूद लोगों और सड़क से गुजर रहे वाहनों को भारी नुकसान हो सकता था.

इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सड़क के दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद करा दिया. जब आग पूरी तरह बुझ गई, तब पुलिस और दमकलकर्मियों ने सावधानी से सिलेंडर को बाहर निकाला. इसके बाद ही ट्रैफिक फिर से शुरू कराया गया.

Advertisement

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि आग को आगे फैलने से रोक लिया गया. लेकिन ट्रक का केबिन और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल गया. फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खाना बनाते समय आग भड़की और देखते ही देखते पूरे केबिन में फैल गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »