शातिर महिला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग... वीडियो बनाकर जान देने वाले रेस्टोरेंट मालिक की दर्दनाक कहानी!

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने मालिक को हनी ट्रैप का शिकार बनाया. इसके बाद धमकियां देकर लाखों रुपये वसूल कर लिए. रेस्टोरेंट का मालिक इतना तंग आ गया कि उसने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पीड़ा बयां की है.

Advertisement
हनीट्रैप में फंसा रेस्टोरेंट मालिक. (Photo: Ai) हनीट्रैप में फंसा रेस्टोरेंट मालिक. (Photo: Ai)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 09 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

सूरत के वराछा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक रेस्टोरेंट के मालिक ने हनीट्रैप का शिकार होने के बाद जान दे दी. मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें रेस्टोरेंट के मालिक ने अपनी आपबीती सुनाई और चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, योगेश भाई गिरिराज नामक रेस्टोरेंट के मालिक थे. योगेश के ही रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने योगेश को अपने जाल में फंसा लिया. योगेश पहले से ही कर्ज में डूबा था. बैंक लोन चुका रहा था. इस बीच, हनीट्रैप में फंस गया. गुजराती भाषा में बोलते हुए खुदख़ुशी से पहले योगेश ने कहा कि मेरा नाम योगेश है. मुझे रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला और उसकी जेठानी ने हनीट्रैप में फंसाया था. जेठानी मास्टरमाइंड है. वह मुझे अपने साथ लेकर गई थी.

यह भी पढ़ें: कमरे में लड़की थी, उसके साथ खींच लीं न्यूड तस्वीरें... कॉन्ट्रैक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ऐसे वसूले लाखों

इसके बाद चार पांच दिन में वापस आने के बाद उसने 5 लाख रुपये मांगे और कहा था कि नहीं दोगे तो तुझे मार डालेंगे और दुकान में तोड़फोड़ करेंगे. मुझे मजबूर कर दिया था. मुझसे पैसे ले लिए. मेरे बेटे और पत्नी को अनाथ कर दिया है. मेरी आत्महत्या का कारण चार लोग हैं. इन चारों को सजा होनी चाहिए. मैं पुलिस से न्याय की अपेक्षा रखता हूं. इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है. मेरे ऊपर कर्ज था, जो मैं चुका रहा था.

Advertisement

इस वीडियो को बनाने के बाद योगेश ने सूरत के कामरेज इलाके में तापी नदी के ब्रिज से छलांग लगा दी थी. इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक योगेश भाई की लाश सूरत शहर के तापी नदी से बरामद हुई थी. इस मामले में योगेश की पत्नी ने वराछा पुलिस थाने में वीडियो में बताई गईं दो महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. एसीपी पीके पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »